शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज की छात्रा मेहर अजहर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की फाइनल एमबीबीएस परीक्षा में 1103 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
छात्रा की उपलब्धि को सहारते हुए आज (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रा से शिवपुरी में मुलाकात की और उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने मेहर को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए भी प्रेरित किया और कहा किष्तुमने कमाल कर दिया है, शिवपुरी का नाम ऐसे ही ऊंचा करती रहो, मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।
बता दें कि मेहर अजहर मूलतः भोपाल की रहने वाली हैं। उनके पिता अजहर उद्दीन रिटायर्ड प्रिंसिपल थे, जिनका निधन हो चुका है। घर में मां फरीदा बेगम हैं। मेहर अजहर का बड़ा भाई एमबीबीएस भी डॉक्टर है, जबकि दूसरे नंबर की बहन बीडीएस करने के बाद उसने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।