इंदौर। बावीसा ब्राह्मण प्रतिभा मंच द्वारा 6 अप्रैल को दोपहर 3 से 6 बजे तक कार्यक्रम श्काव्य के रंग अपनों के संगश् आयोजित किया जाएगा। सपना-संगीता मेन रोड स्थित मां निर्मला देवी सहज योग ध्यान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में समाज के रचनाकारों द्वारा कविता, गीत, गजल, फाग गीत, मालवी- निमाड़ी गीत, लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रतिभा मंच संचालक मंडल के सुषमा व्यास श्राजनिधिश्, डॉ. प्रणव क्षोत्रिय, डॉ. आरती दुबे और रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 25 से अधिक समाजजन अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।