मनासा। कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब ग्राम पंचायत पड़दा के पंचायत भवन, आंगनवांडी केंद्रों सहित शासकीय स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत खेल युवा कल्याण विभाग के युवाओं ने मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने हेतु नगर में मतदान जागरूकता रैली निकाल निकाली। वही आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही दो कन्याशाला स्कूल की बालिकाओं और शिक्षकों द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकाल पालकों को मतदान जागरूकता का संदेश दिया व 1 अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हो रहा है तो सभी बच्चों को शाला भेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवन पर कई गतिविधियां आयोजित की गई।