बुरहानपुर। लोकसभा आम निर्वाचन के तहत बुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभाओं में 13 मई, 2024 को मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बड़े उत्साह के साथ व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
‘‘मतदान मेरा अधिकार‘‘ की थीम पर ‘‘बुरहानपुर ने ठाना है मतदान करने जाना है‘‘ अंतर्गत ‘‘वोट‘‘ आकृति की मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता करने हेतु जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं द्वारा ऐतिहासिक स्थल आहूखाना पर मानव श्रंखला बनाई गई।