शाजापुर। जिले के अकोदिया थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी रेखा पति स्व जितेंद्र भिलाला निवासी संजय कॉलोनी अकोदिया ने थाने पर पहुंचकर अपनी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति पहला फैसला व अपहरण कर ले गया है जिसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई थी। वही पुलिस ने जिला अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की थी। जिसमें पुलिस टीम के द्वारा लगातार प्रयास किए गए एवं साइबर सेल की सहायता ली गई ।जिसमें पुलिस को सूचना लगी की आरोपी नरसिंहपुर में है। तो पुलिस टीम नरसिंहपुर के लिए रवाना हुई। जिसमें आरोपियों के द्वारा नरसिंहपुर के एक कुएं पर बने मकान पर नाबालिग लड़की को भगवान सिंह पिता राधे कृष्ण मेवाड़ा निवासी माली खेड़ा थाना सलसलाई के कब्जे से दस्तयात किया गया। और दो आरोपी को पड़कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। और न्यायालय में आरोपियों को पेश किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राम किशन गोड ,उप निरीक्षक दीपेश व्यास, आरक्षक विपिन तोमर समेत अन्य पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।