BREAKING NEWS
खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 4:05 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने छात्रावासों में स्‍वीकृत सीटें और प्रवेश की समीक्षा की एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की दिलाई शपथ, कलेक्‍टर ने दिए अधीक्षकों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी छात्रावासों में स्‍वीकृत सीटों के अनुपात में शत-प्रतिशत सीटें भरने का प्रयास किया जाये। पालकों, विदयार्थियों को प्रेरित कर छात्रावासों में विद्यार्थियों का प्रवेश करवाये। यह सुनिश्चित करें, कि छात्रावास में कोई भी सीट खाली ना रहे। यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आगामी सत्र में छात्रावासों में रिक्‍त सीटों के विरूद्ध प्रवेश की स्थिति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, सहित आदिम जाति कल्‍याण, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सभी छात्रावासों के अधीक्षक उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने एक-एक कर छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्‍यान दिया जाये। विशेष कक्षाएं संचालित कर, परीक्षा परिणाम में सुधार के भी विशेष प्रयास किये जाये। उन्‍होने छात्रावासों में स्‍वीकृत सीट चालू वर्ष में प्रवेश व रिक्‍त सीटों की संख्‍या की समीक्षा की और रिक्‍त सभी सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश अधीक्षकों को दिए। कलेक्‍टर जैन ने चीताखेडा के दो छात्रावासों में पिछले कुछ वर्षाे से काफी कम प्रवेश पाये जाने पर छात्रावासों में प्रवेश के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्र पहुंच कर, मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE