देवास। शहर के नवदुर्गा नगर कॉलोनी के रहवासियों ने आज यहां पर स्थित नाले को बंद करने को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर नाला था जिसे बंद कराया जा रहा है नाला बंद होने से यहां पर आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा वही यह नाला बंद किया जानें से आस पास के कालोनी के रहवासी के साथ यहा की बस्ती के लोग भी प्रभावित होगे।यहा एक व्यक्ति द्वारा बाउंड्री वॉल की जा रही है और इसे अपनी जमीन बताया जा रहा जिसे लेकर लोग विरोध कर रहे है। मामले को देखते हुए स्थानीय पार्षद रुपेश वर्मा सहित आम लोगों ने इसका विरोध दर्ज कराया। पार्षद रुपेश वर्मा का कहना है कि यहां नाला था इसे बंद किया जा रहा है और जो बाउंड्री की जा रही है उसे लेकर स्थानीय लोगों का विरोध भी है।पूरे मामले को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।वही जमीन के मालिक अमित ने बताया कि यह जमीन हमारी है और बीते 3 साल पहले यहां पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी मे बाउंड्री वॉल करवाई गई थी।