रतलाम। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रतलाम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को जमावड़ा होने जा रहा है। कांग्रेस नेता रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे है। सम्मेलन सैलाना रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन शुरू होगा। कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए है। भाजपा बूथ स्तर पर बैठके कर रही है तो कांग्रेस की तैयारियां अब शुरू होने जा रही है। लोकसभा संसदीय सीट के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में कांग्रेस के पीसीसी चीफ पटवारी, प्रभारी (रतलाम जिला) विधायक प्रताप ग्रेवाल, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विधायक विक्रांत भूरिया, लोकसभा चुनाव प्रभारी विधायक बाला बच्चन, पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत आदि उपस्थित रहेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कांग्रेस नेता संसदीय क्षेत्र के रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण व सैलाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होंगे।