BREAKING NEWS
खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 6:50 pm
KHABAR : चेटीचंड महोत्सव, सिंधु संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतिया, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। सिंधी समाज के आराध्य भवन झूलेलाल जी का चेटीचंड महोत्सव के तहत पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में महिला संगठन द्वारा सिंधु संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं और बच्चों ने उत्साह और उंमग के साथ भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात भगवान झूलेलालजी की आरती चालीसा का पाठ किया गया। भगवान की जन्म की कहानी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाज में व्याप्त चुनौतियों को लेकर झूलेलाल की अदालत थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा। 


कार्यक्रम के दौरानपूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्री मनोहर अर्जनानी, उपाध्यक्ष श्री ईश्वर आहूजा व राजकुमार मंगवानी पंचायत के सचिव महेश् वर्धानी झूलेलाल की अदालत में ज्यूडिशरी सदस्य के रूप में उपस्थित होकर समाज की चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए।  सभी महिलाओं ने भी भगवान झूलेलाल की अदालत कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखें वह महिलाओं ने सिंधु संस्कृति के गीतों पर नृत्य किया सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया।


सिंधु सेना  महिला संगठन जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणी ने इस मौके पर बताया 
चेटी चंड सिंधी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूले लाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है इसलिए इसे भगवान झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार के साथ ही सिंधी नव वर्ष की शुरुआत होती है। चेटी चंड पर्व चौत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। चेटी चंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही सीमित नहीं है बल्कि सिंधु सभ्यता के प्रतीक के तौर पर भी जाना जाने लगा है।


पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर जी अर्जुनानी, उपाध्यक्ष ईश्वर आहूजा, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगवानी, सचिन महेश्वर धनी, सिंधु सेना महिला संगठन, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणी, सचिन हिना गोविंदा, संरक्षक शोभना रोहिडा, सिमरन गोविंदानी, हर्ष रोहिडा, नैना प्रेमाणी, पूज्य सिंधी  पंचायत महिला संगठन की अध्यक्ष, पूजा केवलानी, मधु केवलानी, सिंधु सोशल महिला ग्रुप की अध्यक्ष सिमरन सोनी, मधु केवलानी, आशा ददलानी, कोमल कोटवानी, अरुण तालरेजा, कोमल भाग्यवानी, रेखा अंदानी, गीता कान्हा, पूनम रोहिडा, लाजवंती अंदानी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं वह बच्चे उपस्थित थे। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी प्रेमाणी ने किया वह आभार पूजा केवलानी ने व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE