नीमच। डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास चंद्र सिंह धार्वे ने शुक्रवार को नगर परिषद कुकड़ेश्वर का निरीक्षण कर पेयजल स्रोत का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण भी किया और पाई गई कमियों को पूरा करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही मतदाता जागरूकता अंतर्गत पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन का कार्य करवाने और मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्धे कराने के निर्देश भी सीएमओ को दिए।