BREAKING NEWS
खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 8:09 pm
KHABAR : कलेक्‍टर जैन ने की पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल, अब 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा ये अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 8 से 25 अप्रैल 2024 तक जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्‍न जागरूकता गतिविधियों एंव कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इसके लिए तिथिवार केलेण्‍डर निर्धारित किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 8 अप्रेल सोमवार को पर्यावरण सरंक्षण एवं ऊर्जा बचत के लिए , पेट्रेल, डीजल वाहनों का उपयोग नही करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी साईकिल से अपने कार्यस्‍थल पर पहुचेगें अथवा कार पुलिंग करेगें। शुक्रवार 12 अप्रैल शुक्रवार को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में नान एसी, कूलर डे रहेगा  और एसी, कूलर का उपयोग नही किया जायेगा। इसके लिए आमजनों को भी प्रेरित किया जायेगा। प्रत्‍येक ग्राम पंचायत का एनर्जी ऑडीट भी करवाया जायेगा। सोमवार 15 अप्रैल को जिले की सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में मटके का पानी पेयजल हेतु आमजनों को प्रेरित किया जायेगाऔर मटकों का वितरण भी किया जायेगा। मंगलवार 16 अप्रैल को बेस्‍ट आउट ऑफ वेस्‍ट प्रतियोगिताएं सभी कॉलेजों एंव शालाओं में आयोजित की जायेगी। गुरूवार 18 अप्रैल को आमजनों को कपडे़ की थेलियों का वितरण भी किया जायेगा एंव नगरीय क्षेत्रों में कपडे़ की थेलियों के लिए वेडिंग मशीन लगाई जायेगी।

इसी तरह शुक्रवार 19 अप्रैल को दानदाताओं को प्रेरित कर पुराने कपडों एंव किताबों का संग्रह किया जायेगा। सोमवार 22 अप्रैल को सभी नगरीय एंव ग्रामीण क्षैत्रों में पक्षियों को पानी पीने की व्‍यवस्‍था करने हेतु साकोरों का वितरण कर, सकोरों लगाये जायेगें। मंगलवार 23 अप्रैल को सभी नगरीय क्षेत्रों एवं पंचायतों में प्रातरू 6 से 11 बजे तक प्रतिवार्ड , प्रति पंचायत 10 किलों ग्राम सिंगल यूज प्‍लास्टिक एकत्रित की जायेगी और प्रातरू 11 से 2 बजे तक जनपद एंव नगरीय निकायों में जमा करवाई जायेगी। तथा शाम 5 बजे तक एकत्रित सिंगल यूज प्‍लास्टिक को नगर पालिका नीमच के ट्रेचिंग ग्रांउण्‍ड में उपलब्‍ध कराया जावेगा। बुधवार 24 अप्रैल को सभी जनपद सीईओ के माध्‍यम से ग्राउण्‍ड वॉटर , रिचार्ज के लिए हर पंचायत के कुएं, बोरवेल एवं तालाब इत्‍यादि का रिर्चाज करवाने 20 हितग्राहियों का चिन्‍हांकन किया जायेगा। गुरूवार 25 अप्रैल को उद्यानिकी, जनपदएवं सभी विभागों द्वारा कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में तुलसी, गिलोई, मीठा नीमचके पौधों की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर, स्‍टॉल लगाकर विक्रय किया जायेगा।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिले के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित उक्‍त कार्यक्रमों में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE