BREAKING NEWS
KHABAR : यज्ञ के साथ चल रहा है श्रीमद्भगवत कथा का.. <<     BIG NEWS : रतलाम मंडल को स्पेशल ट्रेन की सौगात,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : बढ़ती गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन,.. <<     BIG REPORT : जीतू पटवारी द्वारा भाजपा नेत्री पर दिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन एवं नगर निगम व महिला बाल.. <<     NEWS : लोकसभा प्रत्याशी भाटी को धमकी के विरोध में.. <<     KHABAR : सट्टे के अवैध कारोबार को बंद कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम मोहन यादव ने रोड शो कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों को हो सकती है धन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 5:19 pm
KHABAR : इंदौर के अनंतेश्वर महादेव धाम पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, मंडप प्रवेश, ग्रहों की स्थापना, जलाधिवास से हुई मां अंबे, राम दरबार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। तुलसी नगर स्थित अनंतेश्वर महादेव धाम में नव निर्मित मां अंबे एवं राम दरबार मंदिरों का तीन-दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत सोमवार को मंडप प्रवेश, ग्रहों की स्थापना एवं जलाधिवास से हुई। पंडित बद्रीनाथ मंडलोई एवं पंडित हरिओम मंडलोई की अगुआई में जोड़े में बैठे यजमानों ने प्रथम दिन के सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। इसके बाद आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को पूजन स्थापित गृह, अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं फुलाधिवास होगा। तीसरे दिन बुधवार को सुबह 9 बजे तुलसी नगर स्थित मां सरस्वती धाम से मातृ शक्तियों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो तुलसी नगर के विभिन्न सेक्टर्स से होते हुए बी सेक्टर्स स्थित अनंतेश्वर महादेव धाम पर समाप्त होगी। इसके बाद शिखर कलश एवं ध्वजारोहण होगा। वैदिक मंत्रों के बीच मां अंबे तथा राम दरबार परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।


अनंतेश्वर सामाजिक सेवा संस्थान के राजेश तोमर,के.के झा, संजय यादव, सीताराम पाटिल एवं तुलसीराम यादव ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनंतेश्वर महादेव धाम की आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की गई है। स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी द्वारा श्रद्धालुओं का मां अंबे एवं राम दरबार के पूजा एवं दर्शन हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE