BREAKING NEWS
KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 25.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : हथियार और जहरीली शराब की तस्करी पर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में थमा बारिश का दौर, अब तक हो.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली,.. <<     KHABAR : कलश एवं ध्वजदंड स्थापना के साथ श्री.. <<     BIG REPORT : ईमानदारी को सलाम- ट्रैफिक प्रधान आरक्षक.. <<     BIG NEWS : नीमच में गूंजा सनातन का शंखनाद, आचार्य.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान 2 दिवसीय.. <<     रामपुरा बस स्टैंड पर हरा-भरा नीम काटा,.. <<     खरगोन में मनचले का निकाला जुलूस,युवती से.. <<     बम-बम भोले' के जयघोष के बीच अमरनाथ धाम के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन की मतगणना स्थानीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न, जैसे-जैसे आगे बढ़ी मतों की गणना तो कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, जानिये कौनसे प्रत्याशी को कितने मिले मत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन की मतगणना स्थानीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुई। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। सुधीर गुप्ता को कुल 945761 मत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को 445106, कन्‍हैयालाल मालवीय (बहुजन समाज पार्टी)  को 10512, इस्‍माइल खां मेव (निर्दलीय) को 8826, मुरलीधर (निर्दलीय) को 2696, विजय रण (निर्दलीय) को 2323, सईद अहमद (निर्दलीय) को 3167 एवं सुशील (निर्दलीय) को 3439 मत प्राप्‍त हुए।

भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता को कुल 945761 मत प्राप्त हुए जिसमें जावरा विधानसभा क्षैत्र से 115876, मंदसौर विधानसभा क्षैत्र से 122465, मल्हारगढ विधानसभा क्षैत्र से 125457, सुवासरा विधानसभा क्षैत्र से 136618, गरोठ विधानसभा क्षैत्र से 124163, नीमच विधानसभा क्षैत्र से 118907, जावद विधानसभा क्षैत्र से 92909 एवं मनासा विधानसभा क्षैत्र से 105854 मत प्राप्त हुए।

जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को कुल 445106 मत प्राप्त हुए। जिसमें जावरा विधानसभा क्षैत्र से 58302, मंदसौर विधानसभा क्षैत्र से 72269, मल्हारगढ विधानसभा क्षैत्र से 62117, सुवासरा विधानसभा क्षैत्र से 68009, गरोठ विधानसभा क्षैत्र से 53655, नीमच विधानसभा क्षैत्र से 50721, जावद विधानसभा क्षैत्र से 37738 एवं मनासा विधानसभा क्षैत्र से 40811 मत प्राप्त हुए।

प्राप्त कुल 6109 डाक मतपत्रों में सें विधिमान्‍य मत 5147 प्राप्‍त हुए। जिसमें से भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता को कुल 3512 डाकमत प्राप्त हुए। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को 1484, कन्‍हैयालाल मालवीय (बहुजन समाज पार्टी)  को 56, इस्‍माइल खां मेव (निर्दलीय) 16, मुरलीधर (निर्दलीय) 14, विजय रण (निर्दलीय) 9, सईद अहमद (निर्दलीय) 2, सुशील (निर्दलीय) 7 एवं नोटा को 47 डाकमत प्राप्‍त हुए। मंदसौर संसदीय क्षैत्र में नोटा का बटन कुल 11662 मतदाताओं ने दबाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE