नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक बैठक रविवार, 12 जुलाई को दोपहर 3 बजे वात्सल्य भवन, नीमच में आयोजित होगी।
बैठक में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत एवं जनपद प्रतिनिधि, नगर पालिका जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक तथा अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।