BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2026, 5:15 pm
KHABAR : पुलिस चौकी बनी तहसील कार्यालय, तहसीलदार और पुलिस ने संयुक्त रूप से सुने रास्ते और कृषि भूमि संबंधी विवाद, मौके पर 10 मामलों का किया निराकरण, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शनिवार को भूमि एवं रास्तो संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद तहसील कार्यालय जैसा लग रहा था जंहा पर पुलिस व राजस्व विभाग का संयुक्त समाधान शिविर आयोजित किया गया। 
जिला कलेक्टर हिमांशु चंन्द्रा  एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास जिला नीमच एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के पालन में भूमि/जमीन और रास्ते से संबंधित विवादित शिकायतों के निराकरण हेतु शनिवार दिनांक 11.7.2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें लगभग 20 प्रकरणों को सुना गया और लगभग 10 प्रकरणों का आपसी समन्वय व समझाईश देकर निराकरण किया गया है।
 शिविर में तहसीलदार नवीन गर्ग जावद, राजस्व निरीक्षक विनोद राठौर वृत मोरवन, पटवारी महेश भाटी सरवानिया, पुष्कर नायक पटवारी, अरुण आर्य पटवारी, विष्णु पाटीदार पटवारी, उप निरीक्षक आर.एस चौहान थाना जावद,चौकी प्रभारी गोपाल तनान चौकी सरवानिया महाराज, एएसआई किशनलाल परिहार, चौकी सरवानिया का बल , कोटवार जगदीश सालवी, भागीरथ सालवी, कन्हैयालाल मैघवाल मौजूद रहे। 
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार भूमि और रास्ते संबंधित विवादों के निराकरण हेतु प्रशासन का लगातार प्रयास जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE