मंदसौर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से आयोजित वीसी में कलेक्टर अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने और न्यायालय के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वीसी के बाद कलेक्टर अदिति गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।