मंदसौर। आधा जुलाई बीतने बाद भी बारिश की कमी से जूझ रहे मंदसौर जिले समेत मालवांचल में अच्छी वर्षा के लिए मंदसौर के तलाई वाले बालाजी के दरबार में 16 व 17 जुलाई को हवन-पूजन होगा।
तलाई वाले बालाजी मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी व पंडित एड. धीरेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि 16 जुलाई को तलाई वाले बालाजी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिवजी का अभिषेक सुबह 9 से 11 बजे तक और सुबह 11 से 2 बजे तक दो चरणों में होगा।
दूसरे दिन 17 जुलाई को बालाजी मंदिर पर पर्जन्य यज्ञ होगा। पर्जन्य यज्ञ सुबह 8रू30 से दोपहर 12रू30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5रू30 बजे तक दो चरणों में होगा।
बालाजी मंदिर पर होने वाले धार्मिक आयोजन आचार्य पंडित डॉ. देवेंद्रजी शास्त्री के साथ ही आचार्य पंडित नारायण शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, पंडित राहुल शर्मा (वैद विद्यापीठ, बरुजनी, राजस्थान) के आचार्यत्व में होंगे।