चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का जन्मदिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत कुमार लोठ के संयोजन में स्थानीय गांधीनगर स्थित गौशाला में सादगीपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा (रजका) खिलाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा ने सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत को जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के समर्थन में नारे लगाए।
कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं-
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व जिला संगठन महामंत्री महेन्द्र शर्मा, विधानसभा संयोजक नगेन्द्र सिंह राठौड़, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री धर्मेन्द्र मूंदड़ा, शैलेन्द्रसिंह शक्तावत, पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द शर्मा, पूर्व महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, मोहनसिंह भाटी, नवीन घनश्याम जैन, निवर्तमान पार्षद एडवोकेट महेन्द्रसिंह मेड़तिया, एडवोकेट टिंकू धामानी, बृजकिशोर साहू, नरेश धाकड़, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश सोनी, एडवोकेट आरिफ अली, एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह राव, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा संदीप पुरोहित, संदीप तरावत, मदन मोहन कुमावत, महिराज सिंह, राहुल छीपा, प्रहलादराय सुखवाल, रामेश्वर जाट, शंकर सेन, शहर कांग्रेस सचिव मनीष चावला, युवा नेता नितिन वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव बीएल घारू (जिंक), राजेश कंडारा, प्रभुलाल रेगर, एडवोकेट देवीलाल धाकड़, रामेश्वर माली, जियाउरहमान नीलगर, गिरिवर सिंह, मोहम्मद आरिफ (क्रिकेट), आशीष आगाल, कोषाध्यक्ष अजय मल्होत्रा, नरेश बेनीवाल, अविनाश चौहान, अरुण घारू, नारायण धाकड़, मोहम्मद आदिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी नरेन्द्र विजयवर्गीय ने दी।