नीमच। शहर से उमराह के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जायरीन देर शाम पवित्र मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले परिवारजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने जायरीनों को उमराह की मुबारकबाद देते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल सफर के लिए दुआ की।
उमराह के दौरान जायरीन भारत में अमन-चैन, शांति, भाईचारे, एकता और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं करेंगे। साथ ही देश की तरक्की, सभी नागरिकों की सलामती और आपसी सौहार्द की कामना भी की जाएगी।
वसीम खान ने बताया कि भारत हमारी मातृभूमि है और देश में अमन, शांति एवं भाईचारा कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मक्का-मदीना की पवित्र सरजमीं पर अपने वतन की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ करना सभी के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर मदनी टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से सभी जायरीनों को उमराह की मुबारकबाद देते हुए सुरक्षित एवं सफल सफर की शुभकामनाएं दी गईं।