BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 5:18 pm
NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन किट वितरित, वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर में मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सेमिनार आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा नीव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेंटर की ओर से उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क अध्ययन किट वितरित की गई। किट में ओएमआर शीट, अभ्यास पुस्तिका सहित परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए उपयोगी प्रयास बताया।

सेमिनार में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के करीब 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया, तैयारी की रणनीति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ शिक्षक किशनलाल गायरी ने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, अध्ययन योजना, समय प्रबंधन एवं सफलता के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रा आरती मेघवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लिमिटेड सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा क्षेत्र में निरंतर विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम का संचालन दीपक भट्ट एवं श्रीमती कृष्णा जायसवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर के मनीष कुमार आमेटा सहित समस्त टीम का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE