मनासा। क्षेत्र के समस्त पुजारी बंधुओं से आग्रह है कि शासन द्वारा एक आदेश निकाला गया है कि जिस मंदिर पर दस एकड़ से अधिक भूमि है वो भूमि नीलाम की जा रही है। इस प्रकार नीलामी को रोकने हेतु मनासा एसडीएम कार्यालय पर दिनांक 16 जुलाई मंगलवार को एसडीएम को एक ज्ञापन देना है, जिसका उद्देश्य यह रहेगा कि जो नीलामी आदेश सरकार द्वारा निकाला गया। उसे वापस ले क्योंकि अभी खरीफ की फसल की बोवनी लगभग सभी पुजारियों द्वारा कर दी गई है। इस में सरकार के इस कदम से पुजारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए से निवेदन है कि इसको अभी स्थगित की जाए।
नोट-सभी पुजारी अधिक से अधिक संख्या में पधारे और कोशिश करे की सभी पुजारी बंधु अपनी पोशाक पहनकर आए। समय-1 बजे दोपहर, स्थान- एसडीएम कार्यालय मनासा तहसील। अभा संत धर्म समाज पुजारी समिति जिला- नीमच (मप्र) प्रदेश अध्यक्ष महंत सालगराम दास बैरागी, काज्याखेड़ी जिला अध्यक्ष गोविंद उपाध्याय मनासा जिला महामंत्री- बलराम दास बैरागी नलवा मनासा तहसील अध्यक्ष- मदन दास बैरागी महागढ़।