भवानी मंडी। मेघवाल विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे अध्यक्षता समिति के सरक्षक प्रताप चंद मेघवाल पूर्व थानेदार द्वारा की गई। बैठक में मेघवाल छात्रावास हेतु खरीदी गई भूमि का पट्टा बनवाकर छात्रावास निर्माण करने हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में मेघवाल विकास समिति अध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा, पन्नालाल वर्मा, मदन लाल वर्मा, रामनारायण मोयाखेडा, गोपाल मेघवाल मोगरा, गंगाराम मेघवाल, फ़क़ीर चंद वर्मा, भवानीराम मेघवाल, राधेश्याम मेघवाल सुरेश वर्मा, रामप्रताप मेघवाल राजेश मेघवाल आदि समाज जन उपस्थित रहे।