मन्दसौर। शहर के तलाई वाले बालाजी के दरबार में बारिश की लम्बी खेंच के चलते आज मंगलवार से दो दिनी धार्मिक आयोजन की शुरूआत हुई। मंगलवार को भगवान महादेव का अभिषेक शुरू होते ही इंद्रदेव हर्षित हुए और बारिश शुरू हो गई।
गौरतलब हैं कि आयोजन के दूसरे दिन कल दरबार में पर्जन्य यज्ञ होना हैं। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि आज से 18 साल पूर्व भी मन्दसौर समेत क्षेत्र में वर्षा नहीं होने पर भगवान श्री तलाई वाले बालाजी के दरबार में पर्जन्य यज्ञ हुआ था। जिससे इंद्र देव प्रसन्न हुए थे और 64 इंच बारिश मंदसौर में हुई थी।