नीमच। दिनांक 15/07/2024 को संस्था अध्यक्ष श्री गुरु दयाल सोनी, मध्यप्रदेश स्टेट हेड श्री जयप्रकाश भार्गव के उचित मार्गदर्शन में और आशीर्वाद से,नीमच जिले में इंटरनेशनल हुमन राइट्स एंटी करप्शन एनजीओ की एक इकाई सनातन युवा सेना के माध्यम से शगुन बेटी योजना मे बेटियों की शादी के लिए पंजीयन किये जाते है सदस्यता शुल्क पंजीयन 630 रुपए का किया जाता है, जिसके तहत फील्ड ऑफिसर रंजना अहीर द्वारा एक रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसकी शादी में सहयोग किया गया है संस्था द्वारा और मध्यप्रदेश के लगभग 25 जिलों मे संस्था अपना कार्य कर रही है। इस योजना मे बालिका का पंजीयन करने के पश्चात उनके विवाह के समय उपहार दिये जाते है।
संस्था के द्वारा आज दिनांक 15/07/24 नीमच जिले मे बालिका का विवाह मे सगुन के तोर पर सनातन युवा सेना जिला रतलाम के ब्लॉक जावरा द्वारा जिला नीमच में बालिका को उपहार स्वरूप अलमारी प्रदान की गई है, संस्था के माध्यम से बालिका को उपहार दिये गये ओर संस्था के कार्याे से अवगत करवाया गया ओर समय समय पर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
संस्था द्वारा परिवार का जो सहयोग किया गया है, पूरे परिवार ने धन्यवाद संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन और प्यारी बेटी को आशीर्वाद प्रदान किया गया ओर नीमच जिले की सामाजिक संस्था सर्वहित सामाजिक सेवा समिति से सचिव श्री नरेंद्र सिंह तोमर इनका भी काफी अच्छा योगदान रहा ओर ’कार्यक्रम मे सनातन युवा सेना के जिला रतलाम के जिला इंचार्ज श्री विकास अहीर, जिला रतलाम के ब्लॉक इंचार्ज जावरा से नवनीत सेन और जावरा फील्ड ऑफिसर रंजना अहीर, विकास अहीर कपिला पारीक, पूजा गहलोत, श्वेता सोनी, करिश्मा गोस्वामी, सोनू परमार, शानू भदेरिया , धनवंती, जितेंद्र सिंह ठाकुर, वंदना , शिखा महेश्वरी, अनीता दीवान, रिहाना मंसूरी, आदि फील्ड ऑफिसर उपस्थित रहे।