मनासा। देवरी खवासा में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर चार दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना का आयोजन रखा गया। जिसमें 13 जुलाई को पूरे नगर में श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर से मुख्य मार्ग से होते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 14 जुलाई और 15 जुलाई को यज्ञ पंडाल में हवन की आहुतियां दी गई। वहीं नगर के वरिष्ठजनों द्वारा कलश व ध्वजा दंड स्थापना को लेकर बोली लगाई गई थी। मंगलवार को मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना की गई, जिसमें हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी लोग शामिल हुए, जिसमें दशरथ पिता मन्नालाल राठौर व दूसरा कलश जगदीश मांगीलाल पाटीदार के द्वारा चढ़ाया गया। माताजी मंदिर पर तीसरा कलश मंदिर मानसिंह पिता कंवरलाल गुर्जर के द्वारा चढ़ाया गया। ध्वजा दंड बंकट पिता मांगीलाल पाटीदार, गरुड़ घंटा भोनी राम पिता अंबाराम पाटीदार, श्री संकट मोचन हनुमान के गदा भोनीराम पिता अंबाराम पाटीदार , माताजी मंदिर पर त्रिशूल बद्रीलाल पिता नाथूलाल गुर्जर द्वारा चढ़ाया गया ।चांदी कलश की बोली रामविलास पिता लक्ष्मी नारायण पाटीदार व हवन कुंड में मुख्य बोली बद्रीलाल पिता कालूराम गुर्जर के द्वारा लगाई गई पांच कुंडीय यज्ञ में निलेश पिता कालूराम पाटीदार ,संदीप पिता श्याम सुंदर पाटीदार,अमित पिता बगदीराम गुर्जर विनोद पिता जगदीश पाटीदार द्वारा कुंड में आहुतियां दी गई । संकट मोचन हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीणजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वह स्वर्ण कलश की स्थापना की गई। आयोजन के समापन पर महाप्रसादी वितरित की गई।