BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से विकास की राह देख रहा हाईवे के.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची महिला ने लगाई गुहार,.. <<     देवास: सर्वोदय नगर के 65 परिवारों ने सड़क.. <<     BIG REPORT : प्यासा शहर, मौन नपा, जल संकट पर कांग्रेस.. <<     मंदसौर नगर पालिका में मटका फोड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सामलती कुएं की भूमि पर कब्जे का आरोप,.. <<     BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2024, 11:15 am
KHABAR : जिले में मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल की ब्रिफिंग, फिर निकाला फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों से रखी जा रही निगरानी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्यौहार मोहर्रम के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मोहर्रम के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशों के पालन में जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली जाकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया है। साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकाला जाकर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। 

मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए आज दिनांक 16.07.2024 को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम पर पुलिस बल की ब्रिफिंग की जाकर मोहर्रम के दौरान पुलिस बल को अपनी डयूटी को मुस्तैदी के साथ करने एवं आमजनता से सद्व्यवहार करने संबंधी समझाईश दी गई। बाद ब्रिफिंग पुलिस बल द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट, बघाना एवं नीमच सिटी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई। 

जिलें के अन्य थाना क्षत्रों में भी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए आज दिनांक 16.07.24 को पुलिस बल की ब्रिफिंग की जाकर थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से त्यौहारों को त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई। मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए मोहर्रम जुलूस मार्गाे पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाकर जुलूस मार्गाे के स्थानों की ड्रोन के माध्यम से सर्चिग एवं निगरानी की जा रही है। 

नीमच पुलिस की अपील- 
जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE