नीमच। सिंधी समाज की सेवाभावी संस्था इंटर नेशनल सिंधी सेवा संगठन द्वारा सिंधी समाज के पावन एवं पवित्र चालिहा पर्व पर विधि-विधान से चालीहा साहब का व्रत रखने वाले भक्तों को सोमवार, 15 जुलाई को सायंकाल स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर परिसर में कलश, अक्खा मंत्र, अक्खा सामग्री आदि वितरित की गई। वितरित की गई इस मटकी (कलश) को व्रत रखने वालों के घरों में जल के पवित्र स्थान पर रखकर 40 दिनों तक झुलेलाल साई की पूजा-अर्चना, आरती अरदास की जाएगी। कलश पर दीपक प्रज्वलित किया जाएगा। सिँधी समाज मे चालिया का विशेष महत्व होता है। चालिया साहेब में झुलेलाल साईं की पूजा करने से मनवांछित फल मिलता है।
अध्यक्ष दिव्या लालवांनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर नेशनल सिँधी सेवा संगठन द्वारा श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर में चालिया महोत्सव का शुभारंभ होगा। आईएसएसएस टीम द्वारा चालिए पर्व पर 40 दिन झुलेलाल साई का अलग-अलग प्रकार से विशेष श्रृंगार किया जाएगा व 6.30 बजे भजन-कीर्तन कर, अक्खा, आरती, अरदास व पल्लव किया जाएगा। साथ ही धर्म से जोड़ने के लिए जो भी महिलाए व बच्चे नियमित 40 दिन तक मंदिर आकर आरती में सम्मिलित होंगे उन्हें चालिहा पर्व के समापन के दिन उपहार से सममानित किया जाएगा।
इस अवसर पर आईएसएसएस की अध्यक्षा दिव्या लालवांनी, सचिव कोमल भागवानी, लता होतवानी, लाजवंती अंदानी, मीनू लालवांनी, जिया रामचंदानी, उषा पूर्सवानी, पायल लालवांनी, मीना फुलवानी, नीतू मेगवानी, भावना रामानी, कोमल कोडवानी, लक्ष्मी बालानी, हर्षा शर्मा, हीना गोविंदनी, गीता कान्हा सहित समाज की कई महिलाएं उपस्थित थी।