देवास। आज देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है। एकादशी के अवसर पर एमजी रोड स्थित जवैरी श्री राम मंदिर में सुबह भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। उसके बाद आरती हुई। इसके साथ ही अमृत नगर स्थित भगवान खाटू श्याम मंदिर पर एकादशी के अवसर पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
वैसे तो खाटू श्याम मंदिर पर प्रतिदिन भक्त पहुंचते है लेकिन एकादशी पर भक्तों की संख्या अधिक होती है। दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंचते है। यहां पर भी विशेष आरती होगी। पंडित राजेन्द्र दुबे ने बताया कि आज से आगामी चार माह के लिए शुभ कार्य नहीं होंगे।
भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाएंगे। अब आगामी देवउठनी एकादशी से फिर नए कार्य व शुभ कार्य सहित विवाह आदि मंगल कार्य शुरू होंगे। देव शयन के बाद इस अवधी में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।