मनासा। मंगलवार देर शाम 5 बजे करीब नगर मनासा नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा नगर के रॉयल रेजीडेंसी कालोनी में गेट पर लगे लोहे के सेफ्टी वाल को उखाड़ लिया जिस से कालोनी के रहवासियों में आक्रोश व्याप्त है।कालोनी के रहवासियों ने बताया की रॉयल रेजीडेंसी कालोनी में करीब 25 परिवार रहते है।लेकिन कॉलोनीनाइजर ने बिना कॉलोनी के विकास किये अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से कॉलोनी का हस्तांतरण अवैध तरीके से नगरपालिका को कर दिया।जिसमे कॉलोनीवासियो को अभी तक सुविधा के नाम पर कुछ नही मिला ।रहवासियों ने बताया के इस कालोनी में पीने के पानी की व्यवस्था भी नही है । कॉलोनी के रहवासियों द्वारा वैध रूप से एक मार्ग पर छोटे गेट का निर्माण अपनी सुरक्षा के लिए सेफ्टी वाल का निर्माण किया गया था जिस से कालोनी में आवारा सांड और अन्य जानवर ना सके ।जिसको बिना कोई सूचना या नोटिस दिए परिषद कर्मचारी उखाड़ कर ले जिस से कालोनी के रहवासियों में आक्रोश व्याप्त किया