BREAKING NEWS
खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में स्वास्थ्य व विकास.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद.. <<     KHABAR : देवास में मोहर्रम पर दिखा उत्साह, इटावा.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में रो पड़ी बेबस माँ,खाटू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2024, 4:57 pm
BIG NEWS : लौटते हुए कलेक्टर के पास पहुंचा आवेदक, बोला- 25 बार जनसुनवाई में आ चुका,  2010 से जमीन के लिए लड़ रहा हूं लड़ाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंगलवार को मंदसौर में जनसुनवाई में एक बुजुर्ग लोट लगाते हुए अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। इसका एक वीडियो सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय में लोट लगाकर जनसुनवाई कक्ष तक जा रहे बुजुर्ग सीतामऊ क्षेत्र के साखतली के किसान शंकरलाल पाटीदार (65) हैं।

बुजुर्ग के अनुसार वह 2010 से अपनी जमीन की लड़ाई लड़ रहा है पर कोई सुनवाई नहीं होती। वह 25 से ज्यादा बार जनसुनवाई में आवेदन दें चुका है। इतना ही नहीं वह राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक को अपनी गुहार लगा चुका है उसके पास इसके प्रमाण भी मौजूद है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

पुश्तैनी जमीन कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू ने बेटे के नाम करवाई
किसान शंकरलाल ने बताया कि सुरखेड़ा में उसकी कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 604 रकबा 1.25 हेक्टर और सर्वे क्रमांक 625 रकबा 0.51 हेक्टर कुल रकबा 1.76 हेक्टर है। यानी कि कुल पौने 9 बीघा कृषि भूमि हैं। जिसे धोखे से कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू देशमुख ने अपने बेटे अश्विनी देशमुख के नाम करा ली है। इसके लिए वो 2010 में लड़ाई लड़ रहे हैं।

किसान का कहना है कि छलकपट कर जिन्होंने मेरी भूमि अपने नाम करवाई है वे अब यहां गुंडे बदमाशों के जरिए कब्जा करना चाहते हैं। पिछली बार भी कुछ लड़के आए थे मैंने पत्थर मार कर भगाया। बुजुर्ग ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 

परिजनों ने जमीन बेचकर करवा दिया नामांतरण-
वहीं मामले में सीतामऊ तहसीलदार मनोहरलाल वर्मा ने बताया कि आवेदक और इसके परिवार के लोगों की संयुक्त भूमि का मामला है। परिजनों ने उक्त भूमि को 2010 में बेच कर नामांतरण भी करवा दिया है। आवेदक बेची की हुई भूमि पर अपना कब्जा जता रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE