चित्तौड़गढ़। कीर्ति नगर निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित संत पॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण संकल्प के तहत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य फादर सेलविन राज ने बताया कि कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रबंधक फादर बाबू चिरायथ के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न छायादार व औषधियुक्त पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया। इस अवसर पर सिस्टर सुगन्या, रम्या, सुचिता, शारीरिक शिक्षक रमेश दामा, आनंद सिंह चौहान, अरूणा मेहता, बाबू जोन आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रतिनिधि नरेश मेनारिया व सुभाष तिवारी ने दी।