BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2024, 6:08 pm
KHABAR : आधा जुलाई बीतने के बाद भी जिला सूखा, चालू वर्षाकाल में अब तक हुई महज इतने इंच बारिश, शुरू हुआ मान मनौवल का दौर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। आधा जुलाई बीतने के बाद भी जिले में सवा 7 इंच बारिश हुई है। अब अच्छी बारिश के लिए भगवान के मान मनौवल का दौर शुरू हो गया है। शहर के तलाई वाले बालाजी मंदिर में अच्छी बरसात के लिए दो दिवसीय हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसका आज समापन हुआ।

तलाई वाले बालाजी मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश सोमानी व पंडित धीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि 16 जुलाई को तलाई वाले बालाजी मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिवजी का अभिषेक दो चरणों मे सुबह 9 व 11 बजे किया गया। वहीं आज 17 जुलाई को बालाजी मंदिर पर पर्जन्य यज्ञ किया गया। पर्जन्य यज्ञ सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे तक दो चरणों में संपन्न हुआ। यज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित डॉ. देवेंद्रजी शास्त्री के साथ आचार्य पंडित नारायण शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, पंडित राहुल शर्मा (वैद विद्यापीठ, बरुजनी, राजस्थान) के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि आज (17 जुलाई) से 18 साल पहले भी मन्दसौर सहित क्षेत्र में बारिश नहीं होने पर भगवान तलाई वाले बालाजी के दरबार में पर्जन्य यज्ञ हुआ था। जिससे इंद्र देव प्रसन्न हुए थे और 64 इंच बारिश मंदसौर में हुई थी। इस बार भी बालाजी महाराज के भगवान सम्मुख इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के दो दिवसीय पर्जन्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE