छतरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में गोंडवाना कर्मचारी संघ एवं जय आदिवासी युवा शक्ति और युवा जयस संगठन के नेतृत्व में परंपरागत रीति रिवाज एवं वेशभूषा संस्कृति के साथ छतरपुर जिला के खजुराहो मेला ग्राउंड में एक मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आदिवासियों की प्रशासन से जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और भगवान विरसा मुंडा की मूर्ति के लिए स्थापना की मांग रखी गई।
कार्यक्रम के बाद आदिवासियों द्वारा एक रेली का आयोजन खजुराहो मेला ग्राउंड से पायल तिराहा तक किया गया।