मोरवन। स्वर्गीय श्री श्यामलाल पंचोली की स्मृति में पंचोली परिवार द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम मोरवन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बड़े मंदिर) में आज रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कथा का शुभारंभ शाम को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन रात्रि 7ः30 से 10 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। मोरवन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विक्रम शर्मा व्यासपीठ से कथा का रसपान कराएंगे।
पंचोली परिवार ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति और जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है।