चित्तौड़गढ़। सालवी समाज चित्तौड़गढ़ की ओर से लोकदेवता बाबा रामदेव की भादवी बीज के अवसर पर आयोजित होने वाली 11वीं शोभायात्रा एवं तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर शुक्रवार को सालवी महासभा, चंदेरिया चौखला, सावा चौखला सहित समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष के आयोजन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
मुख्य संयोजक मदनलाल सालवी, हंसराज सालवी, रतनलाल सालवी, राजेंद्र सालवी एवं श्यामलाल सालवी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। समारोह में सालवी समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों एवं समाजजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें स्वागत द्वार, प्रशासनिक कार्य, प्रचार-प्रसार, आय-व्यय, प्रसाद वितरण, मंच संचालन, मंच सज्जा एवं पुरस्कार वितरण सहित अन्य समितियां शामिल हैं।
बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर भगवानलाल गंगरार, मन्नालाल पुठोली, मांगीलाल जालमपुरा, मोहनलाल बेगूं, दिनेशचंद्र प्रतापनगर, रोशनलाल सुवानिया, प्रहलाद पांडोली, गोवर्धनलाल रोलाहेड़ा, डालचंद ओडूंद, रमेश सेंती, प्रहलाद पुठोली, देवीलाल दुर्ग, अंबालाल पुठोली, किशोर खर्राटा, मुकेश भंडारिया, देवकृष्ण धनेतकलां, डालचंद मानपुरा, गोपाल बिलिया, डालचंद दुर्ग, कन्हैयालाल सिंगोला, शांतिलाल तालेड़ी, हिमांशु दुर्ग, प्रहलाद कीरखेड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाजजनों ने आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तरों पर सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।