बड़वानी। जिले के ग्राम तलून स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कामिका एकादशी के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
ग्राम तलून स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में कामिका एकादशी के अवसर पर दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आस्था और भक्ति के बीच दिनभर से मंदिर में भक्तों का आवागमन चालू है।