चित्तौड़गढ़। आमजन की जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से गठित जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों से संवाद करते हुए जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतर्कता समिति के सदस्य अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में सक्रियता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर सहित समिति के सदस्य रहे उपस्थित-
राज्य स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक के दौरान चित्तौड़गढ़ स्थित डीओआईटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित समिति के नवनियुक्त सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण, शासन की कल्याणकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासन एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विचार-विमर्श किया गया।