चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत (MY Bharat), चित्तौड़गढ़ एवं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज और विकसित भारत का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी रचनात्मक, कलात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती मेहता ने की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चित्तौड़गढ़ के उपनिदेशक सी.पी. जीनगर ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं एवं उपस्थितजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
रचनात्मक प्रस्तुतियों से दिया नशामुक्ति का संदेश
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार माथुरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक गान, भाषण, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रील्स प्रतियोगिता आयोजित की गईं। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रभावी संदेश दिया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
सामूहिक गान: काजल मेघवाल
भाषण: खुशनुद मंसूरी
नुक्कड़ नाटक: मीरा डांगी एंड ग्रुप
सामूहिक नृत्य: साक्षी एंड ग्रुप
कविता पाठ: लवेश गोड
चित्रकला: रचित लाड्डा
स्लोगन लेखन: कृष्णा कुमारी
रील्स प्रतियोगिता: पंकज माली
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
माय भारत स्वयंसेवकों ने दिया सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत, चित्तौड़गढ़ की ओर से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कुलदीप प्रजापत तथा माय भारत स्वयंसेवक ऋषभ चतुर्वेदी, आकाश टांक एवं श्वेता सामर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय की ओर से प्रो. सुमन डाड, प्रो. भरत वैष्णव, प्रो. हेमलता महावर, प्रो. संदीप शर्मा एवं सहायक आचार्य मीनाक्षी चौधरी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. महिपाल दान एवं भरत बारेठ ने किया।
इस अवसर पर धर्मराज जाट, सुरेश चंद्र जाट सहित अन्य गणमान्यजन, महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, महाविद्यालय स्टाफ एवं युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा युवाओं को सकारात्मक, रचनात्मक एवं स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया।