शाजापुर। 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर करणी सेना परिवार द्वारा शनिवार को बाइक आह्वान रैली निकाली गई। करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के आगमन को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।
रैली में करणी सेना परिवार के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही सर्व समाज के लोगों ने भी सहभागिता की। बाइक रैली के माध्यम से जिले की देशप्रेमी जनता को 9 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
जिला अध्यक्ष सोनू बना ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में किसानों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की।