नीमच। सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, नीमच द्वारा पारिवारिक वनविहार कार्यक्रम रविवार, 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे झरनेश्वर महादेव, चौकड़ी, मनासा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं प्रश्नमंच का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य परिषद सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के बीच स्नेह, सौहार्द एवं पारिवारिक एकता को बढ़ावा देना है। वनविहार को लेकर परिषद सदस्यों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में सदस्य एवं परिवारजन इसमें सहभागिता करेंगे।
यह जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल एवं संयोजक अशोक मंगल ने दी।