BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 10:53 am
KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे नीमच सेवादल कार्यकर्ता, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने उठाई मांग, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तत्काल इस्तीफा दें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल द्वारा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नीमच से जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शनिवार शाम 5 बजे बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नीमच सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन से पूर्व राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा।

गजेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ केंद्र सरकार के इशारे पर कथित रूप से अत्याचार किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

यादव ने कहा कि देश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति शासन लागू करने की भी मांग रखी। इन विभिन्न मांगों को लेकर नीमच सेवादल के कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

करीब 12 कार्यकर्ता दिल्ली रवाना-
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस सेवादल के जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी, संगठन मंत्री जावेद दुर्रानी, महिला संगठन जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष भुवान सिंह राजपूत, हरिओम शिवहरे, मदन सिंह धानका, शंभुदान सहित करीब 12 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नीमच से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE