शाजापुर। आगामी पवित्र माह रबी-उल-अव्वल में आयोजित होने वाले ईद मिलादुन्नबी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शहर मुस्लिम समाज की दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। बैठकें काजी जनाब एहसान उल्ला साहब की सरपरस्ती, शहर काजी जनाब रहमत उल्ला साहब, मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त हाजी शेख शमीम सम्मू की सदारत तथा मोहर्रम कमेटी सदर जनाब इमरान खरखरे एवं सरपरस्त मिर्जा सलीम बेग के आतिथ्य में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।
बैठकों में 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी को सर्वसम्मति से शहर सीरत कमेटी का सदर चुना गया। नवनिर्वाचित सदर हाजी नईम कुरैशी के नाम का समाजजनों ने समर्थन किया तथा फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सीरत कमेटी के संस्थापक सदर असलम शाह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरशाद खान मंसूरी, रजाक शाह किराना, शब्बीर भाई लालपुरा, मिर्जा सोहराब बेग, जुनैद अहमद मंसूरी, नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शकील वारसी, सीरत कमेटी के पूर्व सदर हाजी हबीब कुरैशी, हाजी सलीम एमपीईबी, पप्पू भाई सदर, शेख हनीफ हन्नु सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा ठेकेदार अकरम खान, सफदर अली, असगर अली, जाकिर अली, अनवर अली, आबिद अली, हाजी सेठ इब्राहिम पठान, हाजी गफ्फार मंसूरी, हाजी एजाज बबलू कुरैशी, हाजी जफर कुरैशी, अनवर खान, शफीक खान, बबलू सदर, जमील भाई, पूर्व पार्षद मूसा आजम खान, पूर्व पार्षद शफी मंसूरी, बूटा कुरैशी, अफजल अंसारी, डॉ. मौजूद कुरैशी, पार्षद शोएब मेव, समी उल्ला काजी, लाली अशफाक पटेल, शेख सलमान, हाफिज शमी उल्ला, रईस पठान, अब्दुल शेरू खान, निसार अहमद लाला, हाजी जलील पटेल, बाबू भाई एरिगेशन, शेख कलीम, लालू उस्ताद, सादिक खान टाटा, भैया काजी, आला पटेल, मकबूल कुरैशी सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।
आयोजनों की जिम्मेदारी संभालेंगे हाजी नईम कुरैशी-
सीरत कमेटी के नवनियुक्त सदर हाजी नईम कुरैशी रबी-उल-अव्वल के दौरान शहर में आयोजित होने वाले धार्मिक जलसों, सीरत कार्यक्रमों एवं पारंपरिक जुलूस के सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। समाजजनों ने विश्वास जताया कि आगामी सभी धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न होंगे।
ये होंगे प्रमुख आयोजन-
सीरत कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी ने बताया कि इस्लामिक माह रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख 26 अगस्त को होने की संभावना है। इस अवसर पर शाही जामा मस्जिद से पारंपरिक भव्य जुलूस निकाला जाएगा। रात्रि में हुसैनी चौक पर बयान होंगे। 27 अगस्त को रात 9:30 बजे से उलेमा द्वारा तकरीर की जाएगी। वहीं 28 अगस्त को नातिया मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध शायर अपने कलाम पेश करेंगे।
13 सितंबर को आएंगे पंजाब के शाही इमाम-
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित अजीमुश्शान जलसे का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। इसमें पंजाब के शाही इमाम एवं प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान हजरत मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ‘लुधियानवी’ साहब बयान फरमाएंगे। आयोजन गिरवर रोड स्थित ईदगाह मस्जिद में शाम 7:30 बजे होगा। आयोजन को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है।