BREAKING NEWS
नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 10:39 am
NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, संत रैदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली जा रही यात्रा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संत रैदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा का शनिवार को गोल प्याऊ चौराहे पर भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, अभियान के विधानसभा संयोजक एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, विधानसभा सह-संयोजक अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, तेजपाल रेगर, झालावाड़ सह-प्रभारी सागर सोनी एवं नगर संयोजक कमलेश आमेरिया सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात वंदन कलश का पूजन कर सम्मान किया गया। इस दौरान संत रविदास जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि संत रैदास जी महाराज ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाया जा रहा समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता संजु लढ्ढा, नगर उपाध्यक्ष नवीन पटवारी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, राजन माली, नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, आशीष सिकलीगर, सिंपल वैष्णव, मंजु पितलिया, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, अंजना गोस्वामी, सुनील रजक, अर्जुन जोनवाल, मुन्ना गुर्जर, राजेश मोची, विशाल रजक, पिंटू मीणा, दीपक खटीक, पूरन रेगर, धर्मेंद्र मेघवाल, राजेंद्र कटिक, किशन बेरवा, दीपक वर्मा, कुलदीप शर्मा, हरीश गुरनानी, कुणाल चावला, हेमंत चावला, शिव चावला, मोंटी शर्मा, कैलाश पायक, राहुल घाचा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE