BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 1:41 pm
BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बुकी चढ़़ा खाकी के हत्थे, मोबाइल में मिली मास्टर आईडी, 13 लाख रुपये से अधिक के सट्टा लेन-देन का खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कपासन क्षेत्र में कथित रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी एवं गेमिंग का संचालन करने वाले राकेश जागेटिया (47) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में BMWEXCH99 की मास्टर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने तथा 13 लाख रुपये से अधिक के सट्टा लेन-देन से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। मामले में पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को भी नामजद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थानाधिकारी आरपीएस मनीष कुमार के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा आरोपी-
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश जागेटिया पुत्र मदनलाल, निवासी श्रीनाथ प्लाजा, पांच बत्ती चौराहा, कपासन कथित रूप से लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं गेमिंग का संचालन कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कपासन बायपास हाईवे रोड स्थित जावा पेट्रोल पंप के पास तलाश की। यहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति मोबाइल फोन पर गतिविधि करता हुआ मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

मोबाइल जांच में मिली मास्टर आईडी-
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें एक ग्रुप के माध्यम से BMWEXCH99 की मास्टर आईडी से ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी से ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी के लिए आवश्यक लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपने दो साथियों के खातों के माध्यम से राशि का लेन-देन कर ऑनलाइन गेम संचालित करने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 13 आरपीजीओ एक्ट, धारा 112, 318(4), 61(2) बीएनएस एवं धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत साइबर थाना चित्तौड़गढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी राकेश जागेटिया को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल फोन की विस्तृत जांच एवं पूछताछ में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों तथा नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

कार्रवाई में डीएसटी टीम के कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, रामकेश एवं देवेंद्र तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार एवं कांस्टेबल रामनिवास की भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से की अपील-
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान एवं नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE