BREAKING NEWS
KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2026, 3:07 pm
BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल, हॉस्पिटल के पीछे कचरे का साम्राज्य, मरीजों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा, जिला अस्पताल और सब्जी मंडी के बीच अस्थाई कचरा पॉइंट बना परेशानी का कारण, रहवासियों ने उठाई हटाने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल क्षेत्र की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। जिला अस्पताल रोड से फ्रूट मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर अस्पताल परिसर के पीछे बने कचरा पॉइंट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। एक ओर जिला अस्पताल और पीएम श्री क्रिटिकल केयर ब्लॉक है, तो दूसरी ओर सब्जी एवं फ्रूट मंडी का क्षेत्र है। इनके बीच सड़क किनारे जमा कचरा न केवल बदबू और गंदगी का कारण बना हुआ है, बल्कि मरीजों, उनके परिजनों, दुकानदारों और राहगीरों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता पैदा कर रहा है।

अस्पताल के पास कचरा, मरीजों के स्वास्थ्य पर चिंता- 
जिला अस्पताल और क्रिटिकल केयर सेंटर जैसे स्वास्थ्य संस्थानों के समीप कचरा जमा होना लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और आम नागरिक आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

लंबे समय से समस्या, रहवासियों को जीना मुहाल- 
स्थानीय निवासी इरफान ने कहा कि यहां कचरा डालने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है और कचरा हटाए जाने के बाद दोबारा यहां कचरा डाल दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि कचरा पॉइंट को यहां से हटाया जाए और दोबारा कचरा डालने पर रोक लगाई जाए।

क्षेत्रवासियों के साथ राहगीर भी परेशान- 
एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद अख्तर ने क्षेत्र की समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कचरे के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है। उनका आरोप है कि कई बार रात के समय भी सड़क किनारे कचरा डाल दिया जाता है। इससे आवारा पशुओं की आवाजाही बढ़ जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

दुकानदार बोले- दुकान साफ करें या कचरा
पीएम श्री क्रिटिकल केयर ब्लॉक के समीप दुकान संचालित करने वाले मोहम्मद उस्मान ने बताया कि यहां दो-दो कचरा पॉइंट बनाए गए हैं। कचरा उड़कर दुकानों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि दुकान की सफाई से ज्यादा समय कचरा साफ करने में लग जाता है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ देशभर में स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र के पास इस तरह कचरा जमा होना चिंता की बात है। उन्होंने बताया कि पूर्व में अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

कभी-कभी कचरे में आग लगाने से बढ़ती परेशानी- 
स्थानीय दुकानदार त्रिलोक पाल ने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है कि एक तरफ सब्जी मंडी और दूसरी तरफ अस्पताल है तथा बीच में कचरा पॉइंट बना हुआ है। यह आम रास्ता है, जहां से रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार कचरे में आग लगा दी जाती है, जिससे धुआं आसपास फैल जाता है और लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। उन्होंने नगर पालिका एवं संबंधित विभागों से कचरा पॉइंट को व्यवस्थित करने तथा नियमित सफाई की मांग की।

प्लास्टिक खा रहे आवारा पशु, बढ़ रही परेशानी- 
स्थानीय महिला देवी ने बताया कि लोग कचरा डालकर चले जाते हैं और कचरे में मौजूद प्लास्टिक आवारा पशु खा लेते हैं। इससे पशुओं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाना चाहिए। लोगों का कहना है कि कचरा संग्रहण वाहन दिन में एक बार आता है और कचरा उठाकर चला जाता है, लेकिन इसके बाद फिर आसपास के लोग कचरा डालना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कुछ ही घंटों में दोबारा कचरे का ढेर लग जाता है।

अस्पताल और मंडी क्षेत्र में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही- 
जिला अस्पताल, पीएम श्री क्रिटिकल केयर ब्लॉक, सब्जी मंडी और फ्रूट मार्केट होने के कारण इस मार्ग पर दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मरीजों और उनके परिजनों के अलावा दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी और राहगीर भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्र में कचरे का स्थायी पॉइंट बनाया जाना उचित नहीं है। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन और जिला अस्पताल प्रशासन संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करें।

स्थायी समाधान की मांग- 
स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों ने मांग की है कि अस्पताल के पीछे बने कचरा पॉइंट को हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित कचरा संग्रहण केंद्र बनाया जाए। साथ ही नियमित सफाई, कचरा उठाने की व्यवस्था और कचरा खुले में फेंकने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि स्वच्छता केवल अभियान या प्रचार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में इसका प्रभाव जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए। मरीजों के स्वास्थ्य और आमजन की सुविधा को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE