चित्तौड़गढ़। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को राणा पूंजा भील समाज विकास समिति, चित्तौड़गढ़ की ओर से सेवा कार्य कर दिवस मनाया गया। इस दौरान श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए।
चित्तौड़गढ़ तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भड़कीय ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाजजनों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के साथ-साथ जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहना चाहिए।
कार्यक्रम में समिति संरक्षक शंकरलाल धोली, संस्थापक बालुराम सिंहपुर, जिलाध्यक्ष नारायणलाल नंगावली, पूर्व जिलाध्यक्ष जमनालाल आमोलिया, उपाध्यक्ष खेमराज भटकोटड़ी, शंभूलाल सेगवा, कोषाध्यक्ष देवालाल चित्तौड़गढ़, सचिव रमेशचंद्र जित्यास, प्रवक्ता श्यामलाल ओछड़ी, महामंत्री नारायणलाल हरियाखेड़ी सहित मांगीलाल चामटीखेड़ा, अंबालाल दल्लाखेड़ा, बद्रीलाल जाड़ीखेड़ा, राजूलाल नंगावली, कन्हैयालाल तुंबड़िया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।