मोरवन। श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार, 10 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्री बालाजी मंदिर, मोरवन से होगा। इसमें गांव सहित क्षेत्र के सैकड़ों शिवभक्त शामिल होंगे।
कावड़ यात्रा मोरवन से प्रारंभ होकर परला, रामदेव नगर, रूपपुरा और लालपुर होते हुए साण्डेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शिवभक्तों के लिए स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई है।
यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद का आयोजन भी किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से अपनी सुसज्जित कावड़ के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ श्रद्धा, भक्ति और अनुशासनपूर्वक यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है।