BREAKING NEWS
KHABAR : सैलाना के केदारेश्वर मंदिर का बहा झरना,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोलर पंप की केबल.. <<     पेटलावद में विश्व आदिवासी दिवस की धूम,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और विरसा मुंडा.. <<     KHABAR : संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र,.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 3:26 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, भव्य तिरंगा रैली में उमड़ा शहर, लहराते तिरंगों के बीच दिखा राष्ट्रीय गौरव और एकता का जज्बा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ सोमवार को चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित भव्य तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस जवान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगों से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।

जिला कलेक्टर कार्यालय से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह आमजन ने रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों और युवाओं का उत्साह देखते ही बना।

विधायक आक्या बोले- तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक
सुभाष चौक पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस दौरान विधायक ने उपस्थित जनसमूह को तिरंगा यात्रा की शपथ भी दिलाई।

कलेक्टर डॉ. मंजू बोलीं- जनभागीदारी से बनेगा अभियान जनआंदोलन
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जुड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिले में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी नई पीढ़ी को राष्ट्रगौरव और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विद्यार्थी और युवा बने आकर्षण का केंद्र-
रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस जवानों की सहभागिता ने रैली को विशेष स्वरूप दिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी और युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।

रैली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, रघु शर्मा, बद्रीलाल जाट, हर्षवर्धन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान, शिक्षक, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में गौरव त्यागी ने रैली में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, विद्यालयों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में होंगे आयोजन-
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिले में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, साइकिल एवं ई-बाइक रैली, ट्रैक्टर तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE