नीमच। एक पेड़ मां के नाम आज ग्यारस के शुभ अवसर पर लकड़ी मंडी संघ नीमच व आरा मशीन संगठन नीमच द्वारा 25 पौधे नीम, पीपल, आशा पाल, आशापाल सहित विभिन्न पौधे रोडवेज बस स्टैंड से प्राइवेट बस स्टैंड के बीच सड़क किनारे लगाए गए और सभी दुकानदारों से आव्हान किया कि जिसकी दुकान के सामने जो पौधे लगे हैं। वह उसी को चलाने हैं उसकी सुरक्षा और पानी भी उसी को पिलाना है और उसे पौधे को बड़ा करने का दायित्व सौंपा हैं। सभी दुकानदारों ने पौधे की सिंचाई का संकल्प भी लिया। संगठन द्वारा 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा चोपड़ा, जिला अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा वरिष्ठगण मीसाबंदी संघ जिला अध्यक्ष श्याम प्रसाद शर्मा, घनश्याम शर्मा, सचिव संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश सुथार, कृष्णा माली, कल्लू भाई, राकेश शर्मा, राजू अग्रवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक सुथार, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील माली, मुकेश माली, विजय शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, विनोद इरवर आदि दुकानदार क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।