मनासा। आज 17 जुलाई बुधवार को मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इसी बीच शीतलामाता स्वयं सहायता समूह एवं ब्लाक अध्यक्ष गायत्री राठौर मनासा के द्वारा उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की समस्त स्व सहायता समूह सदस्य एवं रसोइयों की ओर से एक आवेदन देकर निवेदन किया गया की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका के माध्यम से नाश्ता भोजन प्रदान करने हेतु जो आदेश जारी किया गया है उस आदेश के कारण प्रदेश की हजारों बहने बेरोजगार हो जाएगी, अतः सरकार इस आदेश को जल्द ही वापिस लेवे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आश्वासन देते हुए कहा कि में इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से बात करूंगा।